Uncategorized

पुलिस ने दो नक्सलियों छोटेलाल मांची और आदित्य को गिरफ्तार किया

सोनभद्र : पुलिस ने दो नक्सलियों छोटेलाल मांची और आदित्य को गिरफ्तार किया है। जनपद के बांकी गांव का रहने वाला छोटेलाल मांची और बिहार के रोहतास जिले के तिलोखर गांव का आदित्य पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़े थे और पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

दोनों राज्यों में दर्ज हैं कई मामले

दोनों नक्सली उप्र और बिहार में दहशत के पर्याय थे और इनके खिलाफ दोनों ही राज्यों के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। ओबरा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी डा. चारु द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि छोटेलाल 2003 में कोन थानाक्षेत्र के चकरिया में हुई बमबारी की वारदात में शामिल था।

उस पर कोन सहित बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाना में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आदित्य के खिलाफ भी कोन थाने में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button