मनोरंजन
क्या होगा – अनिरुद्ध कुमार

जब रूठ जाये जिंदगी तो क्या होगा,
अंजान सा हो आदमी तो क्या होगा।
सब चाहतें अपनी खुशी गैरों से क्या,
सोंचो जमाना मतलबी तो क्या होगा।
*
चारो तरफ सैतान सब इंसान कहाँ,
गमगीन हो सारा शमा तो क्या होगा।
*
इंसानियत तड़पे तलाशे अपनापन,
जब रास्ता भूलें सभी तो क्या होगा।
*
लगता सभी भटके फिरें बेजार यहाँ,
समझें नहीं हालत को तो क्या होगा।
*
कोई यहाँ सुनता नहीं क्या बोले’अनि,’
बनतें सदा नादान सब तो क्या होगा।
-अनिरुद्ध कुमार सिंह। धनबाद, झारखंड




