मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

तेरे प्यार मे हम बहकने लगे हैं,

सुनी बात तेरी चहकने लगे हैं।

 

भले आ बसी हूँ शहर मे तुम्हारे,

मिले साथ तेरा चहकने लगे हैं।

 

भरी रात तारो से,मौसम खिला भी,

हो गर साथ मेरे महकने लगे हैं।

 

सुबह का नजारा लगे खूबसूरत,

न जन्नत से कम हो, चहकने लगे हैं।

 

नही जिंदगी मे मिला साथ तेरा,

मेरे दिल के दर्पण चटकने लगे हैं।

 

पिया जाम हमने भी मस्ती का यारा,

बिखरते बिखरते सँवरने लगे है।

 

बड़ा दर्द वाला दिखा आज मंजर,

इधर सबके आँसू छलकने लगे हैं।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button