नियंत्रण निगरानी का काम, सिविल डिफेंस के नाम

utkarshexpress.com पटना ( डॉ अनमोल कुमार)। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय रावण दहन कार्यक्रम में पटना सिविल डिफेंस के वार्डन और वॉलिंटियर ने भीड नियंत्रण एवं निगरानी का मोर्चा संभाला। सिविल डिफेंस के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने इसका नेतृत्व किया।
पटना के जिलाधिकारी सिविल डिफेंस के नियंत्रक श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर गांधी मैदान में सिविल डिफेंस के 75 जवानों को तैनात किया गया था। श्री श्याम को पटना जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में तैनात करते हुए गांधी मैदान में तैनात सिविल डिफेंस के तमाम वालंटियर एवं वार्डन का संपूर्ण प्रभार डिप्टी ग्रुप लीडर दिनेश कुमार और कुंदन कुमार के साथ प्रतिनियुक्त किया गया था।
इस दरमियान गांधी मैदान के कुल 12 गेटों पर सिविल डिफेंस ने दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बहुत ही सफलतापूर्वक भीड़ नियंत्रण का कार्य किया। भीड़ पर निगरानी के लिए गांधी मैदान में बने वॉच टावरों पर भी सिविल डिफेंस के वालंटियर/ वार्डन ने मोर्चा संभाल रखा था। गांधी मैदान में इस बार रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की अपार भीड उमड़ पड़ा था। दर्शकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पटना जिला एवं पुलिस प्रशासन में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल और विशेष पुलिस बल की भी व्यवस्था की थी।
पटना पुलिस के ए एस पी रहमत अली, डी एस पी कमल किशोर सिंह और राम विलास सिंह ने पुलिस व्यवस्था का कमान संभाल रखा था।



