मनोरंजन
पाँच दिवसीय दीप-पर्व – सविता सिंह मीरा

कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी, लाई अनुपम भोर,
पाँच दिनों के दीप-पर्व का हर्ष हुआ हर ओर।
प्रथम दिवस धनतेरस पावन धन्वंतरी-कुबेर आए,
कनक, रजत या ताम्र-पात्र से तेरह गुना बढ़ाएँ।
दूजे दिन चतुर्दशी छोटी रूप निखार और दीप जलाएँ,
दूर करें सब तमस अँधेरा मंगल-गीत सभी मिल गाएँ।
तीजे दिन मुख्य दीपावली जगमग सारा संसार हुआ,
ऋद्धि-सिद्धि गणपति-लक्ष्मी से घर-आँगन गुलज़ार हुआ।
चौथे दिन गोवर्धन पूजा अन्नकूट का भोग लगे,
प्रकृति और गौ-माता के प्रति मन में सच्चा प्रेम जगे।
पाँचवें दिन भैया दूज का पावन-प्यारा बंधन आए,
बहन करे तिलक भाई को उसकी लंबी उम्र की दुआ मनाए।
पाँच दिवसीय दीप-पर्व की, सबको बहुत बधाई,
प्रेम-स्नेह से पूर्ण हो सबकी, शुभ दीपावली प्यारी।
– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर




