उत्तराखण्ड

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणेशपुर कन्या पाठशाला माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री की वितरित

utkarshexpress.com रुड़की — पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की तथा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉपर्स छात्राओं का सम्मान भी किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ें।शिक्षा एक ऐसा मार्ग है जो तरक्की की दिशा में ले जाता है।उन्होंने समस्त छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सशक्त,आत्मनिर्भर और सक्षम बनने के लिए बेहतर शिक्षा को प्राप्त करें तभी आपका भविष्य उज्जवल होगा।उन्होंने कहा कि स्कूल कि जो छात्राएं ने टॉपर्स आई हैं,उन्होंने केवल अपने विद्यालय का नाम ही रोशन नहीं किया,बल्कि अपने समाज और अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है।प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं को जो पाठ्य सामग्री वितरित की है,उससे बच्चे प्रोत्साहित होते हैं।पूर्व मेयर पिछले अनेक वर्षों से इस विद्यालय में लगातार निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं,जो एक प्रशंसनीय ने कार्य भी है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुंदरलाल,संस्थापक सत्येंद्र कुमार,श्रीमती शेफाली शर्मा,शालिनी गुप्ता,विजय लक्ष्मी,विकास बंसल,रवि तोमर,शुभम भारद्वाज,गौरव त्यागी,पूर्व पार्षद संजय गुड्डू,पून,पूजा,प्रीति,नीतू,अंजलि,मीनाक्षी,आयुषी,सोनाक्षी,स्वाती,सरिता,बबीता,नीरू व रजनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button