धर्म

प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभातफेरी, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

utkarshexpress.com देवबंद (सहारनपुर)। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर देवबंद में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला में आज एक और प्रभातफेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभातफेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब से हुआ, जो एमबीडी चौक, मेन बाजार और सब्जी मंडी ढाल से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां विभिन्न परिवारों ने सामूहिक रूप से फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, स्वर्णजीत कौर बेदी, भोली मनचंदा, पपिंदर कौर और हरप्रीत कौर बेदी ने मधुर गुरुवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रभातफेरी में सहभागिता की। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सेवा करने वाले सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुरजोत सिंह सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर को निशान साहिब के चोले की सेवा के उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। वहीं, 24 नवंबर को साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
प्रभातफेरी के दौरान विजय गांधी, इंद्रजीत सिंह, ईश्वर उपाध्याय, गुरदीप सिंह, गौरव रतड़ा, गुलशन गांधी, विनय ढल, विशाल गांधी, शिवम ढल, महेश बजाज, विक्की, मानस गांधी, अखिल बजाज, आरव रतड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button