देश-विदेश

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत राणा का देवबंद पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

utkarshrxpress.com देवबंद – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत राणा का देवबंद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों जैसे जीटी रोड साराय काहरान खेमकरण पूर्व सभासद के निवास पर बस अड्डा रोड नीला गेट श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान पर मंगलौर चौक के जयप्रकाश के प्रतिष्ठान पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं बुके एवं पटका पहनकर व आतिशबाजी कर जोरदार भव्य स्वागत किया अपने संबोधन ने नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है उसे निष्ठा व मेहनत से निभाऊंगा पार्टी के सभी लोगों को भरपूर सम्मान मिलेगा व कार्यकर्ताओं के लिए मैं दिन रात मेहनत करता रहूंगा मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।
चौधरी ओमपाल सिंह चेयरमैन समिति देवबंद ने कहां की अजीत राणा बहुत लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है वह पार्टी के कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझते हैं उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी इस अवसर पर चौ ओमपाल सिंह, अंग्रेस पवार , धनराज त्यागी , सोम कश्यप, सुरेश राठी, खेमकरण कश्यप , राकेश गर्ग, शुभम शर्मा, संजय सैनी,  विपिन गर्ग, पूर्व सभासद संजय चौहान, शक्ति सिंह ,शिवकुमार कश्यप, राजपाल जाटव आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।       रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button