धर्म

माँ दुर्गा के अवतार – सुनील गुप्ता

( 1 ) माँ दुर्गा के
हैं नौ शुभ अवतार.,
कहलाएं वो सभी नवदुर्गा !!

( 2 ) ये सभी रूप
हैं साहस ज्ञान के.,
मातृत्व शक्ति के प्रतीक !!

( 3 ) प्रथम माँ शैलपुत्री
हैं हिमालय की पुत्री
शक्ति की प्रतीक पार्वती !!

( 4 ) द्वितीय माँ ब्रह्मचारिणी
तप अनुशासन की देवी,
शिव प्राप्ति हेतु तपस्या की !!

( 5 ) तृतीय माँ चंद्रघंटा
जिनके माथे सोहे अर्धचंद्र.,
है दुष्टों के संहार का प्रतीक !!

( 6 ) चतुर्थ माँ कूष्मांडा
हैं ब्रह्मांड की रचयिता..,
जिनकी मुस्कान से सृष्टि उत्पन्न हुई !!

( 7 ) पंचम माँ स्कंदमाता
कार्तिकेय (स्कंद) की माता.,
जो हैं ममता शक्ति की प्रतीक !!

( 8 ) षष्ठम माँ कात्यायनी
महर्षि कात्यायन की पुत्री.,
जो राक्षसों का विनाश करती !!

( 9 ) सप्तम माँ कालरात्रि
जो साक्षात् काल बनकर.,
बुराई अंधकार का नाश करती !!

( 10 ) अष्टम माँ महागौरी
हैं अत्यंत शांत गोरी.,
जो पाप धोकर मोक्ष प्रदान करती !!

( 11 ) नवम माँ सिद्धिदात्री
सभी सिद्धियाँ देने वाली.,
और समस्त ज्ञान बुद्धि की प्रतीक !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर, राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button