उत्तराखण्ड

मालदेवता डिग्री कालेज में एबीवीपी के सचिन सिंह अध्यक्ष और देवांग रोहिला सचिव बने

utkarshexpress.com देहरादून। राजकीय सनातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, देहरादून के छात्रसंघ संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार प्रदर्शन किया , जिसमे अध्यक्ष और सचिव सहित अधिकांश पदों पर ABVP ने जीत हासिल की। चनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर सचिन सिंह चुने गए, जबकि सचिव पद पर देवांग रोहिला ने बाजी मारी। सहसचिव पद पर निधि और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नैन्सी रावत विजयी रही। छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर एन०एस०यू०आई० के जयवीर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर एन०एस०यू०आई० की खुशी नेगी निर्विरोध चुनी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button