धर्म
योगिराज – सुनील गुप्ता

( 1 ) हे योगिराज
कृपानिधान प्रभु..,
सुनलो अर्ज़ !!
( 2 ) आप हमारे
हो सुखदाता प्रभु..,
शंकर प्यारे !!
( 3 ) बिन आपकी
पूजा आराधना के..,
संतुष्टि नहीं !!
( 4 ) परम योगी
ध्यानावस्था में लीन..,
आप तेजस्वी !!
( 5 ) आपकी भक्ति
प्रेम सुख चैन दे..,
भरदे शक्ति !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |




