गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर देवबंद में निकला नगर कीर्तन

utkarshexpress.com देवबंद — साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे ंनगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। संगत ने मार्ग में जगह जगह फूलों की वर्षा कर व बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया।
रविवार को गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा के तत्वावधान में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे घोडे़ पर बैठे बच्चे उसके पीछे बैंड, डीजे चल रहा था। गुरू महाराज की पालकी को संगत कंधों पर उठाकर चल रही थी। पालकी के आगे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उससे आगे संगत झाड़ू से सफाई करती हुई व सबसे पीछे कीर्तन मंडली में संगत कीर्तन कर रही थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर संगत ने पालकी साहिब पर फूलांे की वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन सुभाष चैक, रेलवे रोड़, इंडस्ट्रियल स्टेट, लाजपत नगर काॅलोनी, ब्रहमपुरी काॅलोनी, अशोक विहार काॅलोनी, कैलाशपुरम काॅलोनी होते हुए वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। अनेक स्थानों पर संगत ने स्टाॅल लगाकर प्रसाद वितरित किया। राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र के लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरू महाराज का आशीर्वाद लिया। भाई धर्म सिंह व अमनदीप सिंह ने अरदास की। गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, चंद्रदीप सिंह, श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, हेमंत गिरधर, सचिन छाबड़ा, मोहित मल्होत्रा, देवेंद्रपाल सिंह, युवराज अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बाबा अजीत सिंह, उ.प्र.अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हनप्रीत सिंह बेदी, पूर्व विधायक मनोज चैधरी, पैरा वालीवाल संघ अध्यक्ष राघव दास अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, मनोज सिंघल, राजेश अनेजा, ईश्वर उपाध्याय, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




