मनोरंजन
शिक्षक – सुनील गुप्ता

( 1 ) गुरु शिक्षक
सच्चे मार्गदर्शक..,
स्त्रोत ज्ञान के !!
( 2 ) एक शिक्षक
सिर्फ पढ़ाता नहीं..,
भविष्य गढ़े !!
( 3 ) ज्ञान पिपासा
शिक्षक शांत करे..,
पथ दिखाये !!
( 4 ) कर्म करते
बढ़ते रहें आगे..,
वो बतलाते !!
( 5 ) धीरज क्षमा
लक्षण शिक्षक के..,
उनसे सीखें !!
( 6 ) शिक्षक हमें
समय महत्ता का..,
मोल बताते !!
( 7 ) कर सम्मान
शिक्षक का सदैव..,
मान बढ़ायें !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |




