श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून द्वारा जिला सूचना अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

utkarshexpress.com देहरादून। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून इकाई के पदाधिकारियों ने आज जिला सूचना अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी से शिष्टाचार भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती प्रियंका जोशी ने हाल में ही जिला सूचना अधिकारी का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण किया है।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रियंका जोशी, जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि जनपद के पत्रकारों के साथ तालमेल एवं सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के समाचार पत्र एवं पत्रकारिता से संबंधित समस्याओं का समाधान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग एवं पत्रकार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग पत्रकारों के साथ तालमेल बैठाकर कार्य करेगी।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के जिला संरक्षक ललित कुमार ढौंडियाल, जिलाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी नारायण, जिला महामंत्री नरेश बलोनी, जिला कोषाध्यक्ष भरत सिंह नेगी, चन्द्र मोहन ढौंडियाल, वीर सिंह, विनोद वर्मा, श्री राम यादव, रतूड़ी और बृजेश नारायण सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।



