उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार युवकों ने ऑफिस से लौट रही युवती का पर्स छिना

utkarshexpress.com देहरादून (विनोद निराश) – 8 अगस्त । आज शाम ढलने के कुछ देर बाद लगभग 8 :15 बजे बैंक कॉलोनी लेन न० – 2 की छोटी गली जिसमे जिसमे श्री दुर्गा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष का मकान भी है, रोजाना की भाँति किरण बिष्ट जो बैंक कॉलोनी की लेन न० – 1 में रहती है, अपने ऑफिस से लौट रही थी कि तभी बैंक कॉलोनी की लेन न० – 2 की छोटी गली में दो स्कूटी सवार युवकों ने उस लड़की का पर्स उसके काँधे से खींच लिया। इससे पहले लड़की खुद को संभाल पाती, स्कूटी सवार युवक आँखों से ओझल हो गए। लड़की ने उक्त घटना की सूचना तत्काल अपने परिजनों को दी, परिजनों ने कंट्रोल रूम को दूरभाष पर पुलिस को उक्त घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गई।
पुलिस द्वारा मंदिर में लगे सी०सी० टी० वी० कैमरे खंगाले साथ श्री दुर्गा जन कल्याण समिति बैंक कॉलोनी के संरक्षक डी० आर० गुप्ता के कैमरे की भी मदद ली गई , मगर अपराधियोँ का कोई भी सुराग़ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है, जल्द ही अपराधी पकड़ में आ जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button