उत्तराखण्ड

हडको द्वारा राजकीय बाल गृह रोशनाबाद में शैक्षिक एवं आधारभूत सुविधाओं का किया गया विस्तार

utkarshexpress.com रोशनाबाद। हडको की “पहल” कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह में छात्रों के लिए आवश्यक शैक्षिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस पहल के तहत हडको द्वारा 50 छात्रों के बैठने हेतु ड्यूल डेस्क, स्मार्ट क्लास रूम के लिए इंटरएक्टिव पैनल तथा स्टील के डायनिंग टेबल एवं बेंच प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हडको के क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजय भार्गव ने कहा कि इन सुविधाओं से राजकीय बाल गृह में अध्ययन एवं जीवन यापन का वातावरण और अधिक अनुकूल एवं आधुनिक बनेगा, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हडको समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहल जारी रखेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया एवं अंकित शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button