आश्वाशन के बावजूद कई दिनों बाद हटा आज बैंक कालोनी से अतिक्रमण

utkarshexpress.com देहरादून (विनोद निराश) – बैंक कॉलोनी अजबपुर कलां में श्री दुर्गा मंदिर समिति एवं नगर निगम के सयुंक्त तत्वाधान में बैंक कॉलोनी की गली न०- 2 में 1 अगस्त से 4 अगस्त तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमे कुछ घरो के सामने से फूल पौधे भी उखाड़ दिए गए, जबकि कुछ घरों के सामने पेड़ भी यथावत छोड़ दिए गए। इस बात को लेकर बैंक कॉलोनीवासियों में रोष उत्पन्न हो गया, जिसको लेकर कुछ लोगों ने नगर निगम और मंदिर समिति के लोगों पर भेदभाव का आरोप लगाया।
इसी परिपेक्ष्य में श्री दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा आज पुनः गली न०- 2 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, सभी के घरो के सामने से निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करते हुए अभियान को अंजाम दिया गया,. अतिक्रंमण से उत्पन्न वेस्टेज को भी नगर निगम द्वारा उठाया गया। इस अवसर पर बैंक कॉलोनी के संभ्रांत लोग, मातृ शक्ति सहित श्री दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र डुंगरियाल , सचिव सुशील गैरोला, वार्ड पार्षद रौतेला सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।



