देश-विदेश

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र को करें मजबूत - सचिन गुप्ता

utkarshexpress.com रूड़की — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गान हुआ,इस दौरान देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठ। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,बलिदान तथा देश के प्रति उनकी समर्पण की भावना को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि देश के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी भी है कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की तरक्की में अपना योगदान दें। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है,जो संस्कार और अनुशासन के माध्यम से देश और समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।इस दौरान कांग्रेस के नए पदाधिकारी बने सुधीर शांडिल्य का भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,प्रखर कांग्रेसी नेता आशीष सैनी,मेलाराम प्रजापति,रिजवान अहमद ब्लॉक अध्यक्ष,सुशील कश्यप,जाकिर हुसैन,शकील अहमद,यासमीन खान,वीणा आनंद, जहीर अहमद, उम्मीद गाजी, अरशद अली,सलमान खान,राहुल सैनी,नीरज सैनी,डॉक्टर रणबीर नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button