देवबंद में 29 को होगा आत्मरस कीर्तन दरबार, विश्व प्रसिद्ध रागी जत्थे करेंगे निहाल – सेठ कुलदीप कुमार

utkarshexpress.com देवबंद — गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में 29 अगस्त को सरबत के भले के लिए आत्मरस कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल करेंगे।
गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की शाम धार्मिक दीवान सजेंगे। 27 तारीख को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे। जत्थेदार चंद्रदीप सिंह ने बताया कि आत्म रस कीर्तन दरबार में विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई प्रितपाल सिंह रजीना बीबी जलमीन कौर (दिल्ली)गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल करंेगे। बताया कि कीर्तन दरबार में गंगोह, सरसावा, मुजफफर नगर, रूड़की, नागल, सहारनपुर आदि स्थानों से संगत पहुंच रही है। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह, सेठी, हर्ष भारती, बलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, प्रिंस कपूर, विस्मित सिंह, कैप्टन कपूर, युवराज अरोड़ा, मोहित मल्होत्रा, हर्षप्रीत मनचंदा, हर्ष नारंग आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर — महताब आज़ाद




