मनोरंजन

पर्यावरण -श्याम कुंवर भारती

बिगड़े मौसम में तूफान आ गया ,लगा के आग अब न हवा दीजिए।

सुख गए हैं जो पेड़ बिना पानी के , जरा सा सींचकर अब दवा दीजिए।

 

डाल के रसायन खाद उपजाऊ मिट्टी में, जहर घोल डाला हमने।

मर न जाये कोई खा के अनाज खेतों का अब दुआ कीजियें।

 

जो न करना था हमे किया सब वही हमारी प्यारी धरती के संग।

उजाड़के जल जंगल जमीन धरती से जिंदगी को न जुदा कीजिए।

 

बढ़ा दिया है तापमान इतना ग्लेशियर सब ध्रुवों अब पिघलने लगे ।

बढ़ा कार्बन और एसी फ्रिज चलाके खुद को अब न सजा दीजिए।

-श्याम कुंवर भारती ,बोकारो, झारखंड

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button