देश-विदेश

बक्सर के साहित्यकार डॉ. विजयानन्द विजय उज्जैन में ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से हुए विभूषित

utkarshexpress.com बक्सर (कुमार संदीप) – बक्सर के बाजार समिति रोड निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. विजयानन्द विजय को मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक विनय उजाला द्वारा ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। महाकाल की नगरी उज्जैन में 6 सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। लघुकथा, कविता, व्यंग्य और कहानी जैसी विविध साहित्यिक विधाओं में उल्लेखनीय सृजन करने वाले डॉ. विजय की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संकलनों में उनकी सहभागिता रही है। उनकी कृतियाँ विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी स्थान पा चुकी हैं। साहित्य-सृजन के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले डॉ. विजय को राजभाषा विभाग एवं हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, नई दिल्ली द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वे प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व एडीएम डॉ. सूबेदार सिंह ‘अवनिज’ के सुपुत्र हैं और वर्तमान में नई दिल्ली में निवासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button