देश-विदेश

थाना देवबंद एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता अभियान

utkarshexpress.com देवबंद — सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना प्रभारी देवबंद कपिल देव के कुशल नेतृत्व में थाना देवबंद की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उप निरीक्षक एवं महिला हेड कांस्टेबल 163 नूतन सहित पुलिस टीम ने देवबंद बाजार तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आम नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट जैसी झूठी अफवाहों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें ऐसे मामलों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और बच्चों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा।
इस दौरान उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108/102 एम्बुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित और उनकी समस्याएं भी सुनी तथा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण एवं संज्ञान लेने का आश्वासन दिया पुलिस विभाग में आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के अपराध उत्पीड़न साइबर धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके
देवबंद पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान तथा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुआ।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button