धर्म

ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी का शुभारंभ संजीव चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

utkarshexpress.com पटना (डॉ अनमोल कुमार) –  दीघा विधानसभा के पुनाईचक स्थित लागमणि गार्डन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ सत्तारूढ़ के मुख्य सचेतक और दीघा विधानसभा के विधायक, संजीव चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भगवान कृष्ण का जन्म कंश के कारावास मथुरा में हुआ था। वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर कंश का वध किया था। यह महोत्सव अधर्म पर धर्म और हिंसा पर अहिंसा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध भी यही दर्शाता है। भगवान कृष्ण ने भगवत गीता में मानव जीवन के मूल्यों को दर्शाया है। मौके पर भोला प्रसाद , अधिवक्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित चैतन्य झांकी भी निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button