मनोरंजन
रक्षाबंधन – सुनील गुप्ता

( 1 ) रक्षाबंधन
स्नेह प्रेम का पर्व..,
बढ़ाए हर्ष !!
( 2 ) भ्राता बहन
है जोड़ी अप्रतिम..,
हर्षाए मन !!
( 3 ) रेशमी धागा
एक छोटा सा प्यारा..,
देता सुरक्षा !!
( 4 ) देते वचन
भाई बहना बाँधे ..,
प्रेम बंधन !!
( 5 ) प्यारा पावन
पर्व रक्षाबंधन..,
खिले जीवन !!
( 6 ) बड़ा सौभाग्य
कि, भाई बहन का..,
हुआ मिलन !!
( 7 ) है अनमोल
प्रेम धागे का मोल..,
रक्षाबंधन !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |




