मनोरंजन
वट सावित्री व्रत – सुनील गुप्ता

( 1 ) सुख समृद्धि
सौभाग्य का प्रतीक..,
महाव्रत ये !!
( 2 ) करें प्रार्थना
अखंड सौभाग्य की..,
माता बहने !!
( 3 ) अटूट प्रेम
सत्यवान सावित्री..,
की कथा कहे !!
( 4 ) दृढ़ संकल्प
त्याग समर्पण की..,
याद दिलाये !!
( 5 ) यमराज से
वापस लाके प्राण..,
शक्ति दिखाई !!
( 6 ) वट वृक्ष का
है महत्व बहुत..,
वृक्ष लगाएं !!
( 7 ) जल अर्पित
करें पूजा प्रार्थना..,
आनंद पाएं !!
-सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |




