श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दही हांडी प्रतियोगिता संपन्न

utkarshexpress.com मुंगेली। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय पून्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाई के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव की अध्यक्षता डीजे, धुमाल, रावतनाच, विभिन्न हरिकीर्तन मंडलियों परंपरागत लोक वाद्य बाँस, बाँसुरी नकदेवन की सुमधुर धुन बजाते यादवों एवं हजारों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में मुंगेली में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा तथा दहीहांडी प्रतियोगिता संपन्न हुआ। सर्व यादव समाज पाँच राज महासमिति नवागढ़ राज देशहा यादव समाज के संयुक्त बैनर तले संजय यादव, सूरज यादव के संयोजकत्व सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, सभी पार्षद एल्डरमेन, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, बिलासपुर के पूर्व महापौर रामशरण यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव, थानेश्वर साहू, सर्व यादव समाज जिलाध्यक्ष नरेश राम यादव, संरक्षक प्रकाश यादव, महासचिव द्वय मनोहर यादव, देवीशंकर यादव, पाँच राज समिति अध्यक्ष धनीराम यादव, नवागढ़ राज समिति अध्यक्ष महेंद्र यादव लोरमी राज अध्यक्ष मोतीराम यादव, सर्व यादव समाज मुंगेली नगर अध्यक्ष विजय यादव पूर्व पार्षद, तह.जरहागाँव अध्यक्ष जगदीश यादव, तह. लालपुर थाना अध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष सतीश यादव, कृष्णा यादव, मकराल यादव, विनय यादव, अंकालू यादव कोषाध्यक्ष फूलचंद यादव, बोधीराम यादव, मनहरण यादव रामरतन यादव, घनश्याम यादव इत्यादि सम्माननीय जनों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि माननीय पुन्नूलाल मोहले ने यादव समाज की बहुप्रतिक्षित माँग श्रीकृष्ण चौंक निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण लोरमी बाईपास तिराहे पर स्वीकृति की घोषणा किया। उनके उपस्थित सर्व समाज ने जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया। अध्यक्षीय आसंदी से देवेन्द्र यादव ने धर्म के मार्ग पर निडर होकर आगे बढ़ने का आव्हान किया। दही हांडी प्रतियोगिता के विजेता जी.के. हब फिजिकल एकेडमी ग्रुप ने पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर राहुल, विक्की यादव, हरिश्चन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार यादव, प्रेम लाल यादव, रामू यादव, त्रिभुवन यादव, विद्यानंद यादव, विरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव प्रतापपुर, रामकुमार यादव गणेश यादव, महाराणा यादव, अदालत यादव,ओमप्रकाश यादव, सोनू यादव, रुपचंद यादव, अमर यादव, किरीत यादव, बेदराम यादव, संतोष यादव, संजय यादव, हरीश यादव, कन्हैया यादव, गुड्डू यादव, राकी यादव, राजेश यादव, दिलेश्वर यादव, शिवकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक संतोष कुमार यादव ने किया।




