देश-विदेश

हत्या के प्रयास में दो वांछित गिरफ्तार, 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद

utkarshexpress.com देवबंद — थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को रविकान्त त्यागी पुत्र रजनीश त्यागी निवासी ग्राम खेड़ी आशा, थाना देवबंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पारस त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी ग्राम लखनौती सहित अन्य आरोपियों ने उसके साथ जानलेवा हमला किया। तहरीर के आधार पर थाना देवबंद में मु0अ0सं0 422/2026, धारा 191(1)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पारस त्यागी पुत्र संजय त्यागी निवासी ग्राम लखनौती तथा रितिक त्यागी उर्फ लड्डू पुत्र सतीश निवासी ग्राम लखनौती, थाना देवबंद को सारस खुर्द नहर पुलिया के पास पेड़ के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. पारस त्यागी पुत्र संजय त्यागी, निवासी ग्राम लखनौती, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर।
2. रितिक त्यागी उर्फ लड्डू पुत्र सतीश, निवासी ग्राम लखनौती, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर।
यह पुलिस टीम रही कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, थाना देवबंद; हेड कांस्टेबल 1209 रविंद्र कुमार, थाना देवबंद; कांस्टेबल 2173 विवेक, थाना देवबंद तथा रिकॉर्ड कांस्टेबल 668 अतुल कुमार, थाना देवबंद शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button