देश-विदेश

हिन्दी पत्रकारिता दिवस संगोष्ठी का आयोजन

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से संबद्ध बिहार प्रेस यूनियन के तत्वावधान में श्री नवयुवक समिति ट़स्ट, सरैया गंज, मुजफ्फरपुर के सभागृह में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस एन श्याम ने कहा कि आज के दिन 1860 में पं० जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता में उदन्त मार्तण्ड हिन्दी साप्ताहिक का शुभारंभ किया । इस लिए 30 म ई हिन्दी पत्रकारिता का जन्मदिन मनाया जाता है। इसका मतलब है उगता हुआ सूरज, तब से हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव हुआ। संगोष्ठी का संचालन बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ अनमोल कुमार ने किया।
संगोष्ठी में दिव्य रश्मि के संपादक, राकेश दत्त मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ भोला प्रसाद और अंकेश कुमार, प्रदेश सचिव, अवधेश कुमार शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव, पवन कुमार और रमेश मिश्रा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति किया।
इस अवसर पर डॉ उषा श्रीवास्तव, संगीता सागर, सत्येन्द्र पाठक आदि ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण अधिकांश समाचारपत्र बन्द हो गया।
संगोष्ठी में प्रेस सुरक्षा कानून और प्रेस परिषद् के गठन की मांग उठाया गया। अगस्त माह में आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय अधिवेशन में 15 प्रतिभागी के भाग लेने का भी निर्णय लिया गया।         रिपोर्ट – डाॅ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button