मनोरंजन
अहोई अष्टमी व्रत- सुनील गुप्ता

( 1 ) अहोई व्रत
कृष्ण पक्ष अष्टमी..,
पूजते सब !!
( 2 ) निर्जला व्रत
उपवास कठिन..,
अर्चन सत !!
( 3 ) तारे दर्शन
ओ अर्ध्य चढ़ाकर..,
करें पारण !!
( 4 ) अहोई माता
सात पुत्रों का चित्र..,
सेहू पूजन !!
( 5 ) हिंदू त्यौहार
आत्मचिंतन भाव..,
होए उद्धार !!
( 6 ) स्वस्थ दीर्घायु
संतान उपकार..,
व्रत आधार !!
( 7 ) है हितकारी
ये व्रत सुखकारी..,
कल्याणकारी !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |




