देश-विदेश

उ.प्र.राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

utkarshexpress.com लखनऊ – उ.प्र.राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मियों एवं अहिंदी प्रदेश के राज्य कर्मियों की पुस्तकों पर एक-एक लाख के 24 पुरस्कार दिए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैँ।ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 10 नवम्बर एवं फॉर्म प्रिंटआउट, आधार, राज्य कर्मचारी होने या सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी होने के प्रमाण सहित छ: पुस्तकें राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान में व्यक्तिगत रूप से पुस्तकों को जमा करने या स्पीड पोस्ट से पहुँचाने की तारीख़ 17 नवम्बर 2026 है। जिसका लिंक संस्थान के फेसबुक पेज राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान (अंग्रेजी में) पर भी उपलब्ध है,यह जानकारी संस्थान की महामंत्री डॉ.सीमा गुप्ता ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button