उत्तराखण्ड

एनएसयूआई के निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत,कहा पार्टी को मिलेगी मजबूती

utkarshexpress.com रुड़की — पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैंप कार्यालय पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि निरंतर मेहनत,आत्मविश्वास और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है,जिस प्रकार एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की है,उससे अन्य विद्यार्थियों में भी एनएसयूआई के प्रति विश्वास बढ़ा है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इनकी जीत से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार,आर्यन चौधरी,अध्यक्ष डीएवी कॉलेज रुड़की,उपाध्यक्ष मयंक कर्नवाल,सहसचिव खुशी धीमान,कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा,शानवीर,उदय,अनिल परमार, शिवकुमार,दीपक सैनी,शिवम कुमार,मोहित वशिष्ठ व ताल्हा आदि का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पटका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button