खरना के पावन अवसर पर महाकाल सेवा दल की अनुकरणीय सेवा, 501 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर, बिहार। लोकआस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अनुष्ठान खरना के अवसर पर महाकाल सेवा दल द्वारा सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सद्भाव की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की गई। महाकाल सेवा दल के कार्यालय परिसर में 501 छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल, अरक पात, अगरबत्ती, साठी चावल, गुड़ सहित शेष पूजन सामग्री का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। इस पुनीत अवसर पर वैष्णवी एकता, अर्चना कुमारी एवं रानी कुमारी द्वारा प्रस्तुत मधुर छठ गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस एवं आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान हो उठा।
उल्लेखनीय है कि महाकाल सेवा दल प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित कर सेवा एवं सहयोग की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता आ रहा है। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना संस्था की सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक, महंत अभिषेक पाठक, भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, समाजसेवी बबलू चौधरी, आलोक सिंह एवं डॉ. सतीश साथी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महाकाल सेवा दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह , संरक्षक गोपाल फलक, रमेश रत्नाकर, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल सहित प्रवीण चौधरी, सैल कुमार, नथनी महतो, पवन कुमार, मीनाक्षी चौधरी, आकाश चौधरी, सूरज चौधरी, उज्ज्वल साहनी, प्रकाश चौहान, रितेश कुमार, शिवम राज, हर्षिता धनराज, सीमा चंद्रवंशी, गुड़िया सिंह, कृष्ण सिंह, कृष चौहान, प्रियम कुमार, दीपू मिश्रा, माही रमेश, रोशन, गौरी कुमार एवं शुभम सहित दल के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। वस्तुतः सेवा ही साधना है और जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग एवं प्रसन्नता का संचार करना ही सच्ची मानवता है। महाकाल सेवा दल की यह पहल लोकआस्था के महापर्व छठ की पवित्र भावना के अनुरूप सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देती है।
रिपोर्ट -कुमार संदीप




