धर्म

शिव-खाटू श्याम मंदिर का निर्माण प्रारंभ, मोहनपुरा में प्राचीन शिव मंदिर का होगा भव्य स्वरूप – सचिन गुप्ता

utkarshexpress.com रुड़की — मोहनपुरा में रेलवे पटरी के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर को अब भव्य स्वरूप देने की तैयारी प्रारंभ हो गई है।मंदिर परिसर में शिव-खाटूश्याम मंदिर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा की गई और निर्माण कार्य के लिए मशीनरी को मौके पर लगाया गया।मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि लंबे समय से प्राचीन शिव मंदिर को भव्य स्वरूप देने की योजना पर काम किया जा रहा था,जिससे अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।प्रस्तावित मंदिर में भगवान शिव के साथ खाटूश्याम जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी।निर्माण पूरा होने के बाद यह स्थान क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद जताई जा रही है।निर्माण कार्य शुरू होने के मौके पर स्थानीय लोग और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु मौजूद रहे।पूजा-अर्चना के बाद सभी ने मंदिर के भव्य निर्माण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखा।लोगों का कहना है कि प्राचीन शिव मंदिर के नए स्वरूप से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर समाजसेवी अमित दुआ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button