“टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान” से अलंकृत हुए कवि अशोक यादव

Utkarshexpress.com मुंगेली। दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह देहरादून, उत्तराखंड के द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के कवि, कवयित्री एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि एवं साहित्यकार अशोक कुमार यादव, संस्थापक / अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए “टीजीटी हिन्दी सेवी सम्मान” से अलंकृत किया गया। अलंकृत होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, डॉ.अलका यादव बिलासपुर, वंदना, मोहित कुमार यादव, कवि सुरेश कुमार बन्छोर, कवि अशोक पटेल आशु, कुश कुमार साहू, सतानंद यादव, कवि प्रीतम साहू, यशवंत पात्रे, पून्नू गौंटिया लोरमी, जलेश्वर दास मानिकपुरी, कवि मूक्कू यादव बिलासपुर, कवि रामकेश यादव मुंबई, चंपालाल बंजारे, सूरज बघेल बिलासपुर, गोपीचंद लाश्कर, विजय यादव, रोहित सोनवानी, प्रकाश यादव दामापुर, खेलन वर्मा, हरीश यादव, हितेश्वर बर्मन चैतन्य सहित अन्य दोस्तों, परिजनों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।




