मनोरंजन
दीवाली – सुनील गुप्ता

( 1 ) मन में राम
घर-घर अयोध्या..,
मनें दीवाली !!
( 2 ) हो जगमग
हर आँगन कोना..,
जलाएं ज्योति !!
( 3 ) छाई खुशियाँ
हर आनन लाली..,
आई दीवाली !!
( 4 ) पास-पड़ोस
महके खुशिहाली..,
दीयों की पंक्ति !!
( 5 ) धन समृद्धि
बरसे इस दिन..,
पूजें माँ लक्ष्मी !!
( 6 ) छोटी दीवाली
नरक चतुर्दशी..,
सजे रंगोली !!
( 7 ) ये दीपावली
सजाए मन थाली..,
खिलाएं कली !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |




