मनोरंजन

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के पटल पर ‘त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये’ ई-पत्रिका का विमोचन सम्पन्न

utkarshexpress.com – डॉ. राजीव रंजन मिश्र एवं प्रतिभा पाण्डेय के जन्मोत्सव पर ‘त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये’ ई-पत्रिका भाग-8 एवं 10 का विमोचन क्रमश: डा. सुधीर श्रीवास्तव ने 15 मई व डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ ने 16 मई को आभासी माध्यम से करते हुए संस्थान की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किया ।
उक्त पत्रिका में संबंधित रचनाकारों की रचनाओं की समीक्षाओं को संकलित कर प्रकाशित कर उनके जन्मदिन पर उपहार स्वरूप प्रदान करने की परंपरा का निर्वाह करने का एक अनूठा प्रयास है। जिसमें संस्थान द्वारा आयोजित साप्ताहिक लेखन में तमाम साहित्यकारो आमंत्रित रचना की समीक्षा कराकर संकलित और प्रकाशित किया जाता है। पत्रिका के संपादन/अलंकरण/प्रकाशन का दायित्व भी संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा निर्वहन किया जाता है।जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिखती है।
दोनों पत्रिकाओं का विमोचन करते हुए विमोचन कर्ताओं ने अपनी और नवोदय परिवार की ओर से दोनों को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को विमोचित कर उन्हें समर्पित किया। इस शुभअवसर पर मंच के संस्थापक डा. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’, अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, मीडिया अधीक्षक सुधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, डॉ. जे. एन. भारती बैरागी, सुरेशचन्द्र जोशी, अशोक दोशी, संजीव भटनागर, सुनील कुमार, स्वर्णलता सोन, अंजू श्रीवास्तव, एकता गुप्ता, अमिता गुप्ता, रंजना बिनानी, राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक, सोहनलाल शर्मा ‘प्रेम’ तथा मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक मनीषियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं डॉ. राजीव रंजन मिश्र एवं प्रतिभा पाण्डेय को प्रेषित किया। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का 8वाँ व 10वाँ अंक है। और अंत में डा. राजीव रंजन मिश्र एवं प्रतिभा पाण्डेय ने समयानुसार सभी का आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button