देश-विदेश

न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ( राष्ट्रीय) ने किया अभिनन्दन – डॉ अनमोल कुमार

utkarshexpress.com पटना। भारत सरकार के पूर्व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, नागमणी कुशवाहा के आवास जगदेव पथ, पटना में पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री अरूणगिरी जी महाराज ( एन्वायरनमेंट बाबा) ने कहा कि मानव कल्याण के लिए पर्यावरण की रक्षा नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण है अनमोल जी, प्रदूषण ना घोल जी। उन्होंने कहा कि आज बढती आबादी, विश्व युद्ध, कल – कारखानों , एसी का प्रचलन, वन संपदा की कटाई से मानव जीवन खतरे में आ गया है। विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रहा है, लोग रोग से काल कल्वित हो रहें हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक रूप से बृक्षारोपण करने की जरूरत है। उन्होंने आवाह्न किया कि हर व्यक्ति अपने माँ के नाम एक एक पौधा लगाकर उसका पोषण और संरक्षण का जिम्मा लें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, नागमणी कुशवाहा भी मौजूद थे।
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ( राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ दुर्गा लाल शर्मा, बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष,डॉ भोला प्रसाद ( अधिवक्ता), प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकेश कुमार ने पुष्प गुच्छ, माला अरूणानन्द महाराज को समर्पित कर अभिनन्दन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button