उत्तराखण्ड

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रतियोगिता जीत कर आने वाले रुड़की नगर के होनहार बच्चों का किया सम्मान

utkarshexpress.com रुड़की — पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विगत दिवस ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर आने वाले रुड़की नगर के होनहार बच्चों का सम्मान किया।ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में नगर के दो दर्जन से अधिक बच्चों द्वारा पदक जीतने पर सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह रुड़की नगरवासियों के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि नगर के बच्चों ने कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत नगर का मान बढ़ाया है।उन्होंने पदक जीतकर लाने वाले इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह बच्चे आगे चलकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा अपने नगर परिवार और देश का नाम रोशन करेंग।इस अवसर पर कोच विपिन कुमार आदि भी मौजूद रहे। रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button