मनोरंजन
जीवन के चार दिन – सुनील गुप्ता

( 1 ) सदा करते चलना शुभ कर्म
जीवन के इन चार दिनों में.,
वरना पछताएगा तू अंतिम क्षणों में !!
( 2 ) भूलसे न कभी गलती करना
मत बीता देना दिन आलस में.,
कृतज्ञ बने रहना सदैव तू जीवन में !!
( 3 ) देखना उम्र ये बितती चलेगी
और पता भी न चलेगा तुझे.,
बस ध्यान लगाए बैठना प्रभु चरणों में !!
( 4 ) दान दया धर्म करते रहना
मत भूला देना कर्तव्य यहाँ पे.,
काम आना सदा, तू विकट समय में !!
( 5 ) मतलब की इस दुनिया में
कभी रहना मत फँसे स्वार्थ में.,
करते चलना तू परमार्थ अपने जीवन में !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर, राजस्थान |




