धर्म

महामंडलेश्वर आशू गिरी द्वारा विश्व कल्याण हेतु आयोजित विशेष अनुष्ठान में किया प्रतिभाग

utkarshexpress.com देवबंद- नगर की अग्रणी व मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर आशू गिरी द्वारा विश्व कल्याण हेतु आयोजित विशेष अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान मंच के सदस्यों ने न केवल आहुति दी, बल्कि नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत महामंडलेश्वर को ‘सम्मान प्रतीक’ भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि “मानव कल्याण मंच का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है और महामंडलेश्वर का यह अनुष्ठान हमें आत्मिक शक्ति प्रदान करता है ताकि हम और अधिक ऊर्जा के साथ मानवता की सेवा में जुटे रहें। हमारा लक्ष्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।”
संस्था के मार्गदर्शक राजीव शर्मा ने मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “संस्था निरंतर स्वास्थ्य शिविरों, शिक्षा सहायता और खाद्यान्न वितरण, जरूरतमंदो को आजीविका के साधन उपलब्ध कराना जैसे कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बना रही है। नारी शक्ति वन्दन जैसे कार्यक्रम हमारी उसी कड़ी का हिस्सा हैं, जहाँ हम समाज की प्रेरक शक्तियों का सम्मान कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं।”
अनुष्ठान के समापन पर महामंडलेश्वर आशू गिरी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा के मार्ग पर अडिग रहने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंच के कई वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे | मुख्य रूप से महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कश्यप, रवीन्द्र कश्यप एडवोकेट, अनूप कौशिक एडवोकेट, रजनी शर्मा, अंजलि, नरेंद्र बंसल आदि उपस्थित रहे l
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button