मनोरंजन
पुरुषोत्तम मास – सुनील गुप्ता

( 1 ) पावन मास
पुरुषोत्तम मास..,
कृष्ण का वास !!
( 2 ) दान व पुण्य
है देने का विधान..,
अधिक मास !!
( 3 ) जप व तप
आत्मशुद्धि के लिए..,
पवित्र मास !!
( 4 ) धार्मिक कार्य
हैं इसमें वर्जित..,
फिर भी श्रेष्ठ !!
( 5 ) जपते राधा
राधे श्रीकृष्ण श्यामा..,
दूर हों बाधा !!
( 6 ) है आध्यात्मिक
महत्व सदैव ही..,
मल मास का !!
( 7 ) श्रद्धापूर्वक
दान पूजन करें..,
पुण्य कमाएं !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |




