मनोरंजन
ग़ज़ल – रीता गुलाटी

हम जी रहे हैं दर्द मे कैफियत न पूछिए,
बतला न पायेगे अभी हालत न पूछिए।
डूबी हूँ इश्क मे, मैं मुहब्बत न पूछिए,
कैसे रहूँगी यार मैं,हकीकत न पूछिए।
सहते रहे जमाने की बक्शी जो ठोकरे,
धोखा हुआ था राह मे खल्वत न पूछिए।
दिल आ गया है यार हमारी खता नही।
महबूब होके अब मिरी हालत न पूछिए।
बिन बात हो गयी है फजीहत भी देखिये,
रोकूँ मैं किस तरह मेरी हिम्मत न पूछिए।
करती रही थी नेकियाँ दिन रात मैं बड़ी,
क्या क्या न खोया यार शहादत न पूछिए।
– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़




