धर्म

सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होया

utkarshexpress.com देवबंद – साहिब श्री गुरू नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
मंगलवार को प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए। संगत को सम्बोधित करते हुए गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने भेदभाव, छुआछूत, ऊंच नीच का भेद मिटाकर आपस में प्रेम से रहने व प्रभु भक्ति का संदेश दिया। हजूरी रागी भाई धर्म सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव जा जन्म ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में सन् 1469 को कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन हुआ था। उन्होंने सिख धर्म की स्थापना कर भाई मरदाना के साथ भारत, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और मध्य पूर्व के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। उनकी सिख युगों युग तक मानव जाति का मार्गदर्शन करती रहेगी। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब की सेवा करने वाले इंद्रजीत सिंह राणा व फनमीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। संचालन सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान पुष्कर मिश्र, डा.डी.के. जैन, डा. रवि प्रकाश खोराना, अजय सिंघल बिट्टू, डा. सुखपाल सिंह, सतीश गिरधर, श्याम लाल भारती, रमन छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, शोभा सिंह मनचंदा, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, अजय निझारा, राजपाल सिंह, गुरजंट सिंह, डा. सुरंेद्र सोढी, संदीप गर्ग सीए, पार्थ रतड़ा, गुल बग्गा, वीरेंद्र सिंह उप्पल, सुरजीत सिंह, विवेक अरोड़ा आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button