मनोरंजन
राधाष्टमी – सुनील गुप्ता

( 1 ) श्री राधा-राधा जपते
चली आयी राधाष्टमी !
श्रीराधे-कृष्णा भजते..,
आनंदधन लाई राधाष्टमी !!
( 2 ) श्रीविका लक्ष्मी स्वरूप में
राधाजी पधारी घर हमारे !
चले खुशियाँ संग गाते झूमते..,
दर्शन दिए राधाजी ने न्यारे !!
( 3 ) श्रीवृन्दावन की कुंजगली में
राधे-राधे का गान हो रहा !
चले भक्त हर्षाते प्रेम बाँटते..,
घर-घर मंगलगान हो रहा !!
( 4 ) प्रिय श्यामाजू राधारानी के
अति मनोहारी दर्शन हुए !
वृषभानु दुलारी श्री जी के..,
श्रीधाम में आकर मस्त हुए !!
( 5 ) कीर्ति किशोरी मुस्काए चलीं
चहुँओर नाचते ग्वाल गोपियाँ !
चलीं पटरानी राधा रास रचाए..,
बोले सखा जै श्री राधे कन्हैया !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर,राजस्थान |




