वैशाली के कला-संस्कृति कार्यक्रम में सपना राज की शानदार प्रस्तुति

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप) – वैशाली में आयोजित जिला कला एवं संस्कृति कार्यक्रम में 16 अगस्त को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध गायिका सपना राज एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सपना राज के साथ राजनाथ ठाकुर, सौरभ शर्मा एवं विनय कुमार ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया। गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध मंच संचालक सतीश कुमार साथी ने प्रभावशाली ढंग से निभाई।
अपनी प्रस्तुति को लेकर गायिका सपना राज ने कहा कि इतने स्तरीय कला एवं संस्कृति कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व और यादगार अनुभव रहा। कार्यक्रम में कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति ने सांस्कृतिक विविधता और लोक कला के प्रति लोगों की रुचि को भी उजागर किया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।




