देश-विदेश

कादंबरी समारोह 2026, जबलपुर में प्रयागराज की डॉ० नीलिमा मिश्रा नीलम सम्मानित किया जाएगा

utkarshexpress.com जबलपुर- अखिल भारतीय साहित्यकार पत्रकार सम्मान कादंबरी समारोह 2026, जबलपुर में 31 अक्टूबर को प्रयागराज की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा नीलम को उनके सजल-संग्रह “एक नया अरुणोदय” के लिए सम्मानित किया जाएगा। सजल-सर्जना समिति, मथुरा के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस सम्मान के लिए डॉ. नीलिमा मिश्रा को बधाई दी है। डॉ. अनिल गहलौत, संतोष सिंह, श्रीमती रेखा लोढ़ा, श्रीमती अरुणा साहू, कैप्टेन सुशील कुमार, मुकेश कुमार, ज्ञानेश कमल,  अनिल शुक्ला,  अरुण शुक्ला, डॉ. कुमकुम शुक्ला, डॉ. संगीता बाजपेई, डॉ. चित्रा पाण्डेय, सत्यम् प्रभा, देविका, अनुपमा, राघव, कियांश, गरिमा, अंकुर, अनहद, अनन्या, आंजनेय, वैभव, अपर्णा और प्रयागराज के साहित्यिकारों में डॉ. नीलिमा मिश्रा को सम्मानित किए जाने पर हर्ष की लहर दौड़ गई है। कादंबरी’ संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे एवं सचिव  राजेश पाठक प्रवीण के नेतृत्व में देश-विदेश से पधारे 129 रचनाकार और पत्रकार इस वृहत्तर सारस्वत सम्मान में सम्मानित किए जाएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button