मनोरंजन
श्रावण माह में शिवार्चन (2) (बाबा अमरनाथ जी, जम्मू कश्मीर) कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी

अमरनाथ की कठिन चढ़ाई, कभी न आड़े आती है।
लगा-लगा कर शिव जयकारे, भक्त मंडली जाती है।
सावन में ही हिम स्वरूप के, दुर्लभ दर्शन मिल पाते,
वृहद गुफा स्थित शिव आलय पर, मन से शीश नवाती है।
गूढ़ रहस्य अमरता का माँ, पार्वती को बतलाया।
सर्वभेद ब्रह्मांड-सृष्टि का, इसी गुफा में समझाया।
कोई और न सुन पाए यह, सब कुछ त्यागा शिव जी ने,
इसी गुफा ने अमरनाथ का, नाम तभी से था पाया।
– कर्नल प्रवीण शंकर त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश




