देश-विदेश

साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर बनीं मुस्कान केशरी, मुजफ्फरपुर का बढ़ाया मान – कुमार संदीप

utkarshexpress.com  मुजफ्फरपुर। साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली युवा साहित्यकार एवं मंच संचालिका मुस्कान केशरी अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर बिहार ही नहीं, देशभर में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। वर्ष 2017 से साहित्य-साधना में सक्रिय मुस्कान के लेख, कविताएँ और कहानियाँ अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। वे 250 से अधिक साझा पुस्तकों में सह-रचनाकार एवं संकलनकर्ता रह चुकी हैं। उनकी कई स्वतंत्र पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। एम.एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका के रूप में उन्होंने अनेक नवोदित साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मक यात्रा को नई दिशा दी है।
साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही उनका नाम छह विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे बिहार का भ्रमण कर उन्होंने युवाओं में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश भी प्रसारित किया।
युवा साहित्यकार कुमार संदीप ने मुस्कान केशरी को मुजफ्फरपुर की गौरवपूर्ण पहचान बताते हुए कहा कि उनका समर्पण, सृजनशीलता, विनम्रता और सामाजिक सरोकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का मुस्कान का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। लेखन, प्रकाशन, समाजसेवा और विश्व रिकॉर्ड से बनाई विशिष्ट पहचान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button