देश-विदेश

12वीं कक्षा सीबीएसई कॉमर्स में स्कूल टॉप करने वाले मोहम्मद अनस को नज़र फाउंडेशन ने किया सम्मानित

utkarshexpress.com देवबंद — सामाजिक संस्था नज़र फाउंडेशन द्वारा 12वीं कक्षा सीबीएसई कॉमर्स में स्कूल टॉप करने वाले मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद अनवार अहमद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नजम उस्मानी ने अनस को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन इंसान को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि अनस की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देवबंद के लिए गर्व की बात है।
नजम उस्मानी ने मोहम्मद अनवार अहमद व उनकी पत्नी को बेटे की शानदार सफलता पर मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि बच्चों की कामयाबी में माता-पिता की मेहनत, दुआओं और परवरिश का अहम योगदान होता है। साथ ही उन्होंने स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ को भी बधाई देते हुए कहा कि स्कूल की बेहतरीन शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि छात्र लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं।
इस अवसर पर नजम उस्मानी ने एक शेर पढ़ा—
” उड़ान भरने को परिंदे को आसमान चाहिए,मेहनत करने वालों को बस अपना इम्तिहान चाहिए।”
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत खलील ने मोहम्मद अनस को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जो इंसान को समाज में सम्मान और पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि अनस जैसे प्रतिभाशाली छात्र आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं और उन्हें अपनी मेहनत इसी तरह जारी रखनी चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार नौशाद उस्मानी ने मोहम्मद अनस हसीन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। अनस ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने कहा कि अनस की यह कामयाबी दूसरे छात्रों के लिए भी प्रेरणा है। नौशाद उस्मानी ने अनस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे चलकर अपने परिवार, स्कूल और शहर का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में राहत खलील, नजम उस्मानी, नौशाद उस्मानी, मोहम्मद जमशेद अली, नवाब अहमद, मोहम्मद अनवर, सुहैल अहमद, शायर अब्दुल्ला राज आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button