देश-विदेश

श्वेता मौर्य साहित्य जगत की अनमोल निधि हैं - कुमार संदीप

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर की साहित्यिक प्रतिभा श्वेता मौर्य आज अपनी संवेदनशील लेखनी और संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा के माध्यम से साहित्य जगत में प्रेरणादायी पहचान बना रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली श्वेता मौर्य ने पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चुनौतियों के बीच अपने सपनों को जीवित रखते हुए फरवरी 2022 में लेखन की शुरुआत की। दो बच्चों की माँ होने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन अनुभवों, संवेदनाओं और भावनाओं को शब्दों में ढालकर साहित्य के क्षेत्र में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। हाल ही में उनकी कविता पुस्तक “करुण वेदना” का प्रकाशन एम एस केसरी पब्लिकेशन द्वारा किया गया है, जिसे पाठकों द्वारा सराहा जा रहा है। श्वेता मौर्य का मानना है कि लेखन भावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति है। उनकी सफलता आज उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी साकार करना चाहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button